*विकास कार्यो से ख़ुशी पर दस्तावेजो से नाराजगी*

---Advertisement---

 

सोनभद्र,

उमेश कुमार सिंह अनपरा ऊर्जांचल क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों को मिलाकर अनपरा नगर पंचायत का नवसृजन किया गया। जिससे की इन ग्रामों में विकास की रफ्तार तेज की जाए। शासन के इस फैसले का क्षेत्र वासियों ने बड़ी खुशी और हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया था और आशा भी जताई थी सातों ग्राम पंचायतों का चौमुखी विकास होने के साथ-साथ लोगों की आम परेशानियां दूर होंगे, परंतु अनपरा नगर पंचायत के गठन के शुरुआती दिनों में लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर बड़ी-बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही हैं।नगर में स्थित बाजारों में रोजाना साफ-सफाई नालियों की सफाई कीटनाशक दवाओं के छिड़काव, सार्वजनिक मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य नगर पंचायत द्वारा विगत कई माह से किए जा रहे हैं, परंतु लोगों की छोटी-मोटी कागजी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिनमें मुख्यत: जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आधार संशोधन, कई जगहों पर उपयोग में लाई जाने वाली निवास प्रमाण पत्र, जाति-आय प्रमाण पत्र के साथ-साथ अन्य पत्रावली नगर पंचायत के माध्यम से उपलब्ध न कराये जाने के कारण लोग जगह-जगह भटक रहे हैं। अपने पुरानी पंचायतों के अधिकारियों के पास जाकर उसकी समस्या सुना रहे हैं। नए राशन कार्ड बनने, संशोधन किए जाने एवं उसमें यूनिट बढ़ाने-घटाने को सत्यापित करने वाले फार्म को लेकर भी लोग परेशान हैं। इन सबके अलावा मुख्य रूप से परिवार रजिस्टर की समस्या लोगों के सामने एक बहुत बड़ी गंभीर विषय बन गई है।क्योंकि पुरानी पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी अब सक्रिय नहीं है, और उनकी पंचायतें भी अपनी शक्तियों से निर्वासीत हो चुके हैं। ग्राम पंचायत सचिवों का कहना है कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत के सभी अभिलेख जन्म, मृत्यू, विवाह एवं कुटुंब रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज विकासखंड-म्योरपुर में सुपुर्द कर दिए गए हैं। जहां से उन्हें जारी किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। वही नगर पंचायत अनपरा के अधिकारियों का कहना है कि नगर पंचायत में संबंधित ग्राम पंचायतों के विभिन्न रजिस्टर के साथ-साथ जन्म, मृत्यु एवं कुटुंब रजिस्टर नहीं प्राप्त हुए हैं। जिनसे पुराने अभिलेख जारी नहीं किए जा सकते हैं। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि नगर पंचायत डाला के अधिकारियों का कहना है कि फरवरी 2020 के बाद नगर पंचायत के कुटुंब रजिस्टर जारी नहीं कर सकती तथा यदि नगर पंचायत के किसी व्यक्ति को परिवार रजिस्टर जारी करनी हो तो वह तहसील स्तर पर जारी होगा। गौरतलब है कि नवसृजित डाला एवं अनपरा एक साथ ही नगर पंचायत बनने के लिए घोषणा हुई थी। दोनों ही जगह जस की तस स्थिति है लोग इन छोटे-मोटे दस्तावेजों के लिए परेशान हैं जहां डाला की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है कि परिवार रजिस्टर तहसील स्तर पर जारी किया जाएगा वहीं नगर पंचायत अनपरा में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।यदि ऐसा होता भी है तो प्रत्येक व्यक्ति को अनपरा नगर पंचायत से लगभग 80 किलोमीटर दूर तहसील दूधी में जाकर परिवार रजिस्टर बनाने के लिए काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। जिसे लोगों द्वारा एक गंभीर समस्या का नाम बताया जा रहा है। क्योंकि पूर्व में ग्राम पंचायत स्तर पर 1 से 2 दिन में परिवार रजिस्टर प्राप्त हो जाया करता था। परंतु तहसील स्तर पर आवागमन में तो पूरा 1 दिन लग जाएगा और तहसील पर भी पुराने दस्तावेज उपलब्ध होने ना होने की स्थिति के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को अपने बच्चों के शैक्षणिक कार्य, जमीनी नामांतरण एवं बैंकिंग संबंधित कार्यों में परिवार रजिस्टर लगाने के लिए विभागों के चक्कर एवं व्यर्थ की परेशानी झेलनी पड़ सकती है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment