दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती से सनसनी,प्रशासन चुस्त

By:

On: Monday, August 30, 2021 1:19 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:बीजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे सहित ग्रामीण इलाके में कबाड़ चोरों का आतंक अब सर चढ़ कर बोलने लगा है। बेलगाम चोर कभी बाइक तो कभी बिल्डिंग मटेरियल कभी सरिया बैटरी आदि की चोरी के बाद अब दिनदहाड़े सरेराह बाजार से मोबाइल की छिनैती भी करने लगे हैं। सोमवार की दोपहर बाजार स्थित अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे प्रतिष्ठित व्यवसायी लल्लन सिंह की जेब से कीमती मोबाइल छीन कर चोर भाग निकला। हो हल्ला के बाद लोग दौड़े भी लेकिन पेशेवर चोर जंगल में गायब हो गया। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी तो हरकक्त में आई पुलिस ने दबिश देकर एक कबाड़ चोर को डोडंहर के बेलहवा से पकड़ कर मोबाइल तो बरामद कर लिया है लेकिन सिम गायब है। संभ्रांतजनो ने कहा कि दिन दहाड़े बाजार से इस तरह की छिनैती करना पुलिस और आमजनमानस को सीधे चुनोती शांति व्यवस्था के लिए अच्छा सन्देश नही है उधर प्रभारी निरीक्षक डीएन सिंह ने बताया कि चोर को पकड़ लिया गया है मोबाइल भी बरामद हो गया चोर नाबालिक है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment