लीलासी खुर्द – गुलालझरिया मार्ग पर ठेमा नदी पर स्थित है पुलिया
पीएमजीएसवाई विभाग करा रहा निर्माण
दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र| लीलासी खुर्द से गुलालझरिया भठ्ठी चौराहे तक बनाई जा रही सड़क पर गुलालझरिया व महुअरिया के बीच ठेमा नदी पर स्थित पुलिया के एप्रन की ढ़लाई में अवैध बालू का प्रयोग किया जा रहा है , ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठीकेदार द्वारा जिस नदी पर बने पुलिया की एप्रन की ढ़लाई की जा रही है उसी ठेमा नदी से ही बालू निकलवाकर उसका प्रयोग करवाया जा रहा है ,इसमें यह बात ग़ौरतलब है कि नदी से उतना ही बालू मजदूरों द्वारा निकलवाया जा रहा जिसे तुरंत खपाया जा सके|जिससे मौक़े पर बालू का ज्यादा स्टॉक ना दिखे और कार्रवाई ना हो सके|ग्रामीण ददनु ,रामसहाय , ननकू ,शिवकुमार ,रामनाथ , अनिल कुमार ,राकेश कुमार ,रामलखन आदि ने आरोप लगाया कि उक्त मार्ग पर जितने छोटे बड़े पुलिया की मरम्मत , रिटर्निंग वाल की निर्माण या पुलिया के नीचे पाया कि एप्रन की निर्माण करवाई गई है उसमें ज्यादातर का निर्माण या तो स्टोन डस्ट से कर दी गयी या तो नदी से ही बालू खनन कर प्रयोग किया गया है ,ग्रामीणों ने इसकी उच्च स्तरीय विभागीय जांच के साथ वन विभाग का ध्यान आकृष्ट कर ठीकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है|

