अपडेट:ट्रक ने हिंडाल्को कर्मी को कुचला,मचा कोहराम

By:

On: Monday, August 30, 2021 5:55 AM

---Advertisement---

सोनभद्र में ट्रक से कुचलकर हिंडाल्को कर्मी की दर्दनाक मौत
सोनभद्र के रेनुकूट में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार हिंडाल्को कर्मी की मौत हो गयी। वह नाईट ड्यूटी कर बाइक से वापस पी टाइप स्थित अपने आवास जा रहा था।
सोनभद्र के रेणुकूट में हिंडाल्को कर्मी 42 वर्षीय राकेश कुमार सिंह कम्पनी से नाईट ड्यूटी करके वापस पी टाइप स्थित अपने आवास जा रहा था। इस दौरान सब्जी मंडी के समीप लगे जाम की वजह से वह अनपरा की ओर जा रही एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रेणुकूट चौकी प्रभारी ने बताया कि हिंडाल्को कर्मी राकेश कुमार सिंह हिंडालको प्लांट के एक विभाग में कार्यरत थे। नाइट शिफ्ट करके सुबह सात बजे प्लांट से निकलकर कैंप ऑफिस के समीप स्थित पी टाइप अपने आवास जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक से टकरा गया और वह असंतुलित होकर गिर पड़े। इस दौरान पीछे की ओर से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment