*दुरावल कला: लाखों की लागत से निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय बना शो पीश

---Advertisement---

 

_सोनभद्र

-संतोष शर्मा(गोपाल) सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दुरावल कला में लाखों की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय शोपीश बनकर रह गया है।दुरावल कला के ग्रामवासियो का कहना है। कि शौचालय की छत से पानी टपक रहा है। नीचे का फर्स भी धस गया है।और सेफ्टी टैंक में बारिश का पानी भर गया है ।छत पर पानी की टंकी लगी है लेकिन बिजली कनेक्सन नही है,अगर शौचालय समय पर बन गया होता तो इसका लाभ ग्रामीण जनता को मिलता, स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश सरकार लाखों रूपये खर्च करके प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रही है. वहीं दूसरी ओर ग्राम दुरावल कला में लाखों रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय शोपीश बनकर रह गया है।इसके बावजूद विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों व नगर पंचायत की चौमुखी विकास को लेकर प्रयासरत है।सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव की व्यवस्था भी तय कर दी है हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय पर प्रतिमाह नौ हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।शासन के निर्देश के मुताबिक, रखरखाव व मरम्मत कार्य के एक शौचालय पर एक सफाईकर्मी की तैनाती की जाएगी। सफाई दिन में दो बार की जाएगी। इसके लिए मद में ६०००कर्मचारी, मरम्मत, बिजली, नल की टोटी आदि के लिए ५००रुपये, टोटी, साफ-सफाई के लिए झाडू, ब्रश, वाईपर, स्पंज के लिए १२००, छह माह में कपड़े में पोछा, बाल्टी, मग, साबुन, वांशिग पाउडर के लिए १००० रुपये, एयरफ्रेशनर, ग्लब्स, हारपिक, मास्क, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटाइजर आदि मिलाकर नौ हजार रुपये खर्च किये जाएंगे जिसके तहत राज्य वित्त,१४वें और १५वें वित्त के अलावा अन्य मदों से लाखों करोड़ों रुपये भेजकर गांव-गांव व नगर पंचायत क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रही है। जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके विभागीय अधिकारी सामुदायिक शौचालय बनने के बाद रख रखाव को लेकर मौन साधे हुए हैं।जिसके कारण सामुदायिक शौचालय गंदगी और जर्जर होकर शोपीश बनकर रह गया है।यह आदेश केवल पेपर पर ही सिमट कर रह गयी जमीनी हकीकत और कुछ बया कर रही है। जिससे सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दुरावल के लोगों में घोर आक्रोश व्याप्त है।लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते है।मौके पर उपस्तिथ अनुराग चौबे,प्रवेश शर्मा ,नंदू गोंड ने जांच की मांग की हैं।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment