Breaking:मवेशी चराने के विवाद में चली गोली, रेफर

By:

On: Sunday, August 29, 2021 6:50 AM

---Advertisement---

वैनी (विनय सिंह चंदेल)राय पुर थाना क्षेत्र के देवरी मय देवरा गांव में रविवार को मवेधी बांधने को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग में बड़ा भाई जख्मी हुआ। उसे सिर के पास गोली लगी है। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंचकर छानबीन में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
देवरी मय देवरा ग्राम पंचायत के टोला डीबी निवासी बलिराम यादव (52) का अपने सगे भाई लक्ष्मी यादव से विवाद चलता है। रविवार को घर के बाहर मवेशी बांधने को लेकर दोनों भाई भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई है। इसी दौरान एक पक्ष से फायरिंग में बलिराम यादव जख्मी हो गया। सिर के पास गोली लगते ही वह गिर पड़ा।लहूलुहान हाल में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment