सोनभद्र:उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व्दारा संचालित संजय सिंह इंफ्रा साइट प्राइवेट लिमिटेड के सलखन सेन्टर शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के सोलर पैनल, इंस्टालेशन टेक्नीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 54 लाभार्थियों को संजय सिंह इंफ्रा हाइट प्राइवेट, लिमिटेड से प्रिंस श्रीवास्तव के उपस्थिति में प्रतिमा सिंह प्रधान सलखन के करकमलों के व्दारा 2 सेट वर्दी व पाठ्य सामग्री निशुल्क
वितरित किया गया। उक्त मौके पर ट्रेनर व्दारा कैंडिडेट्स सभी को हुनर , सबको काम के सरकार के सपने को साकार करने के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया व प्रशिक्षणार्थियों को मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने नये कैरियर की शुरुआत करने हेतु भी प्रेरित किया गया।
उक्त मौके कम्पनी के विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों समेत सलखन न्याय पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण ले रहे 54 लाभार्थियों को नि शुल्क वर्दी पाठ्य सामग्री वितरित किया गया
---Advertisement---

