लखनऊ में कार्यक्रम पर कार्य योजना तैयार

By:

On: Saturday, August 28, 2021 8:20 AM

---Advertisement---

– संगठन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने सोनभद्र के पदाधिकारियों से की चर्चा
– उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य की अध्यक्षता में एक वर्चयुल मीटिंग आहुत की गई। सर्व प्रथम कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में सभी पदाधिकारियों के परिचय के बाद सक्रिय सहभगिता सुनिश्चित करने के लिये कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद सोनभद्र की पदाधिकारियों को संगठन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और आठ सितंबर को लखनऊ कार्यक्रम के संदर्भ में कार्य योजना तैयार की गई।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने जिलाध्यक्ष शीतल दहलान को निर्देश दिया कि वे जिले की अन्य बाकी कार्यकारिणी को 30 अगस्त तक घोषित कर लें। ब्लॉक की कार्यकारिणी भी जल्द सम्पूर्ण कर लें। प्रदेश की राजधानी में 8 सितंबर को आयोजित प्रोग्राम की तैयारी पर भी चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने कहा कि सभी महिला शिक्षक अपनी न्याय संगत बात संगठन तक पहुंचा सकती है। उस समस्या का निस्तारण करना संगठन का दायित्व है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल दहलान, महामंत्री कौशर जहाँ सिद्द्की, उपाध्यक्ष वर्षा वर्मा मौजूद रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment