Breaking:संजय कुमार सिंह बने रॉबर्ट्सगंज चौकी के नए प्रभारी

By:

On: Saturday, August 28, 2021 7:50 AM

---Advertisement---

एसपी ने एक निरीक्षक सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले में तैनात दो निरीक्षकों व 6 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है । कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है । पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को प्रभारी नक्सल सेल बनाया गया है।वहीं दुद्धी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक केजी सिंह को एसपी पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी है।पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दुद्धी की जिम्मेदारी दी है।वही प्रभारी नक्सल सेल बुद्धिराज सिंह को चौकी प्रभारी चुर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वही चौकी प्रभारी कस्बा राबर्टसगंज कृष्ण अवतार सिंह को थाना चोपन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है । थाना दुद्धी में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात संजय कुमार सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा राबर्टसगंज बनाया गया है।वही चौकी प्रभारी शाहगंज उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह का स्थानांतरण थाना शक्तिनगर किया गया है।चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह को चौकी प्रभारी शाहगंज बनाया गया है ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment