अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*ब्राह्मण शंख बजाएगा हाथी दौड़ा लखनऊ जाएगा हिंदू युवा वाहिनी की सदस्यता छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।*
चोपन सोनभद्र। आज दिनांक 27 को समय लगभग 3 बजे बसपा नेता राकेश उपाध्याय के आवास पर वयोवृद्ध बसपा नेता हरि प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक सत्यनारायण जैसल जी थे उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग त्रस्त है गरीब,मध्यमवर्ग,अमीर,व्यापारी हो सभी लोग त्रस्त व भुखमरी के कगार पर आ गए हैं वर्तमान सरकार के पास लोगों के जीविका चलाने के दो मुख्य रोजगार मोरंग, पत्थर खदान, क्रेशर उद्योग अभी भी जनपद में पूरी तरह से ठप पड़ा है श्री जैसल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है जो समाज के हर वर्ग के उत्थान की लड़ाई लड़ती है वर्तमान सरकार में बाबा से बादशाह बने मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी से उनके ही दल के बहुत सारे विधायक नेता भयभीत हैं इसका मुख्य कारण तानाशाही है आज पूरे प्रदेश व देश में ऐसा लगता है कि प्रजातंत्र खत्म हो गया है और हिटलर शाही की सरकार चल रही है।
उन्होंने लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि जिस तरह से 2007 में सभी वर्ग के लोगों ने बसपा में अपनी आस्था व मत देकर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाया था उसी तरह से 2022 में अपना अमूल्य सहयोग व मत देकर बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं बसपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था,बंद पड़े रोजगार व सभी वर्ग के लोगों को
मान-सम्मान,न्याय,अधिकार मिलेगा इन्हीं बातों के साथ अपनी बातों को खत्म करने से पहले मुख्य अतिथि श्री जैसल जी व जनपद से चलकर आए वरिष्ठ नेताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी को पुष्प की माला पहनाकर हृदय से स्वागत अभिनंदन किए।
हिन्दू युवा वाहिनी का दामन छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले राहुल शर्मा, प्रमोद लुईसकर, मनोज दीक्षित, बबलू सिंह, आदित्य तिवारी, आशुतोष दुबे, रोहित सिंह, अमन रावत, मोहन केसरी, सुजीत कुमार ओबरा, शिवकुमार बर्दिया ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में मुख्य रूप से शामिल पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौबे, नंदलाल पांडे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामआसरे भारती, राकेश उपाध्याय, सतीश पांडे, अन्य बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
बैठक का संचालन बसपा नेता सतीश पांडे ने की।
*बसपा चोपन ईकाई की बैठक संपन्न
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, August 27, 2021 12:13 PM
---Advertisement---

