घोरावल:स्थानीय तहसील परिसर में आज एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें सर्वे विभाग घोरावल में कार्यरत लेखपाल अमृतलाल के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में अधिवक्ता व कर्मचारी व वादकारी शामिल रहे। शोक सभा में मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, साथ ही ईश्वर से इस दुख को सहन करने का सम्बल परिवार को प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई। साथ ही अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता समिति द्वारा आज की तिथि पर न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की गई। मृतक लेखपाल अमृतलाल काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे,उनका देहावसान उनके आवास पर वृहस्पतिवार को हुआ।इस आशय की जानकारी लेखपाल अरूण कुमार द्वारा दी गई।शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ता गोविन्द नारायण झा आदिनाथ मिश्र राम किंकर पाठक दिवाकर मिश्र सच्चिदानन्द चौबे राजेंद्र कुमार पाठक अखिलेश पाठक संतोष पाठक अरूण तिवारी जय सिंह सहित अधिवक्ता वादकारी कर्मचारी में समस्त लेखपाल व अन्य विभाग के लोग रहे।
Singrauli News
Latest News
---Advertisement---

