महिला थाना निरीक्षक ने बैंको में की सघन चेकिंग,संदिग्धों पर रखी नजर

By:

On: Friday, August 27, 2021 1:20 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज नगर स्थित कई बैंकों में बृहस्पतिवार को सुरक्षाा व्यवस्था को पुलिस टीम ने जांच अभियान चलाया। महिला थाना निरीक्षक संतु सरोज ने बताया एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। बैंकों के सहित विद्यालयों के आसपास भी जांच की गई। वहां इधर-उधर घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई और हिदायत देकर छोड़ा गया। दर्जनों लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर लिए गए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा नियम कानून का उल्घंन करते पाए गए तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैंकों के बाहर उल्टे सीधे वाहन खड़े करके घंटों तक गायब रहने वाले लोगों के भी नाम पता नोट किए गए। उनको हिदायत दी गई कि सुरक्षित जगहों पर वाहन खड़ा किया करें। इधर-उधर वाहन खड़ा करने पर किसी प्रकार से कोई लापरवाही होती है तो उसकी जिम्मेदारी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं स्वामी मालिक की भी होगी। इस मौके पर पूजा, सीमा, सोनम तिवारी, सपना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment