घोरावल: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव में डायरिया फैलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा वहीं ग्रामीण भी हलकान हुए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात व गुरुवार की सुबह बेलवनिया निवासी राजेश (36) पुत्र श्री, सोबराजी (50), शहनाज बानो (35) गुलाम मुस्तफा, राहुल (10) पुत्र शिवकुमार, हीरामनी (60) पुत्र करेला, सहाना (22) पत्नी अशरफ, राजकुमारी (16) पुत्री लालधारी, अमरावती (50) पत्नी लालधारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।करीब 6 महीने की गर्भवती महिला सहाना (22) की हालत गंभीर होने केे कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सीएचसी में मौजूद बेलवनिया के पूर्व ग्राम प्रधान प्रीतनारायण प्रताप सिंह उर्फ मल्ले सिंह ने बताया कि डायरिया की चपेट में करीब 50 लोग आए हैं,जिनमें से 22 वर्षीया गर्भवती महिला सहाना की गुरुवार को मौत हो गई। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि गर्भवती महिला सहाना को भी उल्टी की शिकायत थी।उपचार व ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी तबियत ठीक हो गई। गर्भ सम्बंधित समस्या के कारण उसे गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बेलवनिया गांव में डायरिया पीड़ितों के उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम गांव में भेज दी गई है।
डायरिया से एक गर्भवती महिला की मौत तथा आठ पीड़ित अस्पताल में भर्ती,50 बीमार चल रहे हैं।
---Advertisement---

