*पारिवारिक कलह से तंग आकर अधेड़ ने फांसी लगाई*

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर पर बीते मंगलवार की देर रात घर में अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार उमेश पुत्र नारायण उम्र 45 वर्ष निवासी चोपन बैरियर प्रीत नगर में मोटर मैकेनिक का काम करता था कल देर शाम वह अपने घर आया और किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया उसके उपरांत जब घर के सदस्य सो गए रात्रि लगभग 10:00 बजे के आसपास मृतक अपने घर के बीच में लगे पाइप के सहारे फंदा बनाकर झुल गया पत्नी ने जब तलाश शुरू की तो घर में ही फंदे के सहारे पति को लटकता देख जोर-जोर से रोने लगी उसकी आवाज को सुनकर आसपास के लोग उसके घर गए तो देखा कि मृतक उमेश फंदे से लटका हुआ है।
घटना की सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई।सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव उतरवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया वहीं मृतक के दो बच्चे हैं बड़ी बेटी लगभग 15 वर्ष छोटा पुत्र 7 वर्ष का है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment