लापता लडकी का शव गंगा नदी से बरामद हुआ ,पिता ने कमिश्नर को न्याय दिलाने के लिए भेजा पत्र

By:

On: Tuesday, August 24, 2021 2:25 PM

---Advertisement---

मिर्जापुर। मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना के अंतर्गत गंगेश्वर मोहल्ला निवासी आशुतोष तिवारी पुत्र स्व. कैलाशपति तिवारी की पुत्री संजना तिवारी उम्र 19 वर्ष गुरुधाम कालोनी में रहकर O लेवल कम्प्यूटर कोर्स करती थी जो बीते 16 अगस्त 2021 सोमवार से लापता थी जिसका शव बाढ से उफनाई गंगा नदी मे संदिग्ध अवस्था मे मिलने से संजना तिवरा के पिता ने राहुल तिवारी ऊर्फ आलोक दीपीसा व आशीष पांडेय के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने व सुराख मिटाने का आरोप लगाया है प्रार्थी ने भेलूपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है।गंगेश्वर नाथ मोहल्ला निवासी कैलाशपति तिवारी की पुत्री संजना तिवारी उम्र 19 वर्ष गुरुधाम कालोनी मे अपनी रुम पार्टनर दीपीसा के साथ रहकर 0 लेवल कम्प्यूटर कोर्स की पढाई करती थी दीपीसा का रिश्तेदार राहुल तिवारी ऊर्फ आलोक ने कुछ दिन पूर्व संजना के साथ छेडखानी का प्रयास किया था जिसे लेकर संजना ने विरोध के साथ थप्पड़ भी मार दिया था खैर खाये राहुल ने संजना को थप्पड़ की किमत जान देकर चुकाने की धमकी दी थी । संजना ने अपनी मां आशा तिवारी को घटना के आपबीती के बारे मे बताया था लेकिन संजना के पिता को लाज के डर से घटना की जानकारी नहीं दिया दोबारा राहुल अपने दोस्त आशीष पांडेय ने संजना को कोचिंग सेंटर के समीप घेरकर छेडखानी करने के साथ एक रात साथ मे बिताने के 10000 हजार रुपये की पेशकश की संजना ने राहुल व आशीष का विरोध किया और घटना के बारे मे दोस्त दीपीसा को बताया तो दोनो की इसी बात को लेकर झडप हो गई । 16 अगस्त 2021 को सुबह 9 बजे दीपीसा ने प्रार्थी के पुत्र प्रियांशु तिवारी को फोन से बताया की संजना गायब हो गई है । सुचना पर प्रार्थी के पुत्र ने भेलूपुर थाना मे गुमशुदगी दर्ज कराया इसके बाद खोजबीन पर संजना का शव उफनाई गंगा नदी से बरामद हुआ। संजना के पिता कैलाशपति तिवारी ने राहुल तिवारी ऊर्फ आलोक दीपीसा आशीष व अज्ञात लोगों पर संजना की हत्या करने व सबुत मिटाने के लिए शव गंगा नदी मे फेंकने का आरोप लगाया है उन्होंने पुत्री संजना को न्याय दिलाने के लिए सभी पर न्यायसंगत मुकदमा पंजीकृत कर कमिश्नर वाराणसी जनपद काशी व भेलूपुर थाना प्रभारी को पत्र भेजकर न्याय दिलाये जाने की मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment