रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत, घर मे कोहराम

By:

On: Tuesday, August 24, 2021 10:18 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:बीजपुर थाना क्षेत्र के महरिकला ग्राम पंचायत स्थित रिहन्द जलाशय में मंगलवार को सुबह नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि महरिकला का सदानन्द विश्वकर्मा पुत्र झुरई विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष मंगलवार की सुबह रिहंद जलाशय में नहाने गया था और नहाते समय उसका पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी मे चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जलाशय से शव को बाहर निकाला और पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी के लिए भेज दिया। गाँव मे हो रही तरह तरह की चर्चा पर गौर करें तो मृतक मछली मारने रिहंद जलाशय में गया था था जहां वह गहरे पानी मे चला गया और उसकी मौत होने की बात बताई जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment