विंढमगंज (राकेश केशरी)सोनभद्र-थाना क्षेत्र के काली मंदिर जिप स्टेन्ड से सोमवार की देर शांम कमांडर सवारी से भरा हुआ दुद्धी की ओर जा रही थी।वहीं दुद्धी की ओर से एक बाईक पे सवार दो लोग कोलीन्डुबा गांव में रांची रीवां मार्ग पर आमने-सामने बाईक व कमांडर मे टक्कर हो गई जिससे बाईक सवार दो युवक घायल हो गए।दुर्घटना इतनी तेज थी कि मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को सेलफोन से दी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 प्रशासन ने घायलों को समय से 108 एम्बुलेंस नहीं आने पर प्राइवेट गाड़ी से दुद्धी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजवा गया डाक्टर ने स्थिति
गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिए। प्रत्याशियों ने बताया कि बाईक सवार जितेन्द्र यादव 24 बर्ष पुत्र बिसरु यादव निवासी सलैयाडिह व अनिल यादव 22बर्ष निवासी सोनडिहा झारखंड के है। सलैयाडीह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किंशू सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आपस में ममेरा फूफेरा भाई थे बीते 2 दिन पूर्व अनिल यादव निवासी सोनडिहा अपने मामा बिसरु यादव के यहां घूमने आया था कि दोनों भाई बाइक से घूम रहे थे की दुर्घटना हो गई अनिल यादव निवासी सोनडिहा की मौत जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हो गई वही जितेंद्र यादव का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है वहीं स्थानीय पुलिस बाईक व कमांडर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गयी है।
जिप व बाइक में हुई टक्कर एक की मौत,दूसरा रेफर
---Advertisement---

