सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में एक तालाब में डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र राय ने बताया कि बहुआर गांव निवासी सात वर्षीय सूरज पुत्र दयाशंकर सोमवार की शाम को अपने कुछ साथियों के साथ गांव के पास स्थित तालाब के किनारे खेल रहा था। खेलने के दौरान न जाने कब वह तलाब
में चला गया और डूब गया। यह देख कर अन्य बच्चे भागे-भागे गांव पहुंचे और परिजनों को बताया। कुछ ही देर में गांव के लोग वहां पहुंच गए। तालाब में उतराया हुआ सूरज का शव निकाल कर पुलिस को सूचना दी। श्री राय के अनुसार पड़ताल करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया
तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत,कोहराम
---Advertisement---

