हौसला बुलंद चोरो ने घर के बाद मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना

By:

On: Monday, August 23, 2021 8:11 AM

---Advertisement---

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मोटरसाइकिल,घरो व दुकानों को बना रहे निशाना

हौसला बुलंद चोरो को तीसरी आंख भी नही है डर

:-रावर्ट्सगंज चौकी से महज100 मीटर की दूरी पर चोरी से पुलिस की हो रही किरकिरी ।

:-सोनभद्र के तेज तर्राक पुलिस का हाल

:- सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात

सोनभद्र:-जिला मुख्यालय पर लगातार चोरी की वारदातों में इजाफा होता जा रहा है । बढ़ती चोरी की वारदातों से व्यापारी व आमजन चिंतित है । चोरी की इन घटनाओं को रोक पाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है । पुलिस की शिथिलता के चलते लगातार दूसरे दिन हौसला बुलंद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात बेखौफ चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए फार्मेसी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया । कोतवाली नगर क्षेत्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस चौकी के निकट बीती रात चोरों ने दवा की दुकान को निशाना बनाया । चोरों ने दुकान में छत से नकब लगा कर एक लाख से अधिक नकद रुपये चुरा लिए । हालांकि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है । कैमरे में अर्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति दुकान से नकद रुपये चुराकर बैग में भरता हुआ दिख रहा है । वहीं चोरी की वारदात से चौकी पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है । जानकारी के अनुसार ममुआ गांव निवासी रमाकांत शुक्ला की पुलिस चौकी के निकट शुक्ला फार्मेसी के नाम से दुकान है । दुकानदार को घटना की जनाकारी आज सुबह मिली जब वह रोजना की भांति सुबह दुकान खोलने आए । उन्होंने बताया कि दुकान से चोरों ने एक लाख से अधिक की नकदी चोरी की गयी है । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि शनिवार की रात में भी नगर के वार्ड नं 0 15 अम्बेडकर नगर में संतोष गुप्ता के खाली मकान को चोरों ने निशाना बनाया था और 3 लाख से अधिक कीमत के तीन कैमरे व एक एलसीडी टीवी पर हाँथ साफ कर दिया था ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment