अज्ञात वाहन ने सो रहे ट्रक चालक को कुचला,मौत

By:

On: Monday, August 23, 2021 6:23 AM

---Advertisement---

विढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र:थाना क्षेत्र से महज दो किलोमीटर दूर सट्टे राज्य झारखंड के बंशीधर नगर थाना अंर्तगत बिलासपुर आर टी ओ बैरियार के समीप बीते रविवार की देर रात ट्रक चालक पर अज्ञात ट्रक द्वारा सो रहे ट्रक चालक के ऊपर चढ़ा दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह बंशीधर नगर थाना को सूचित किया। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई व पोस्टमार्टम हेतु गढवा झारखंड भेजा
कैसे हुआ मौत:-मौके पर मौजूद मृतक ट्रक ड्राइवर के खलासी हरिश्चंद्र ने बताया कि हम लोगों की गाड़ी खराब हो गई थी तो आर टी ओ बैरियर के पास में हम लोग बीते रविवार को देर शाम ट्रक खड़ा कर दिए फिर अपने सेठ को फोन किए सेठ द्वारा फोन नहीं उठाया गया तो ड्राइवर ने कहा कि आज यहीं सोते हैं सुबह में सेठ कॉल देखेंगे तो फोन जरूर करेंगे। खलासी ने बताया कि वहीं पर ड्राइवर योगराज 38 वर्ष निचे रोड पर ही गाडी के पास कंबल बिछाकर लेट गए और मैं गाड़ी में ही लेट गया देर रात लगभग 2:00 बजे चीखने की आवाज आई तब मैं काफी डर गया उसके बाद देखा तो मेरे ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।
ड्राइवर योगराज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के रिसौली गांव निवासी है। वही खलासी हरिश्चंद्र मैनपुरी जिला के अधुआ गांव निवासी है। उसने बताया कि दिल्ली से माल लेकर जाजपुर जा रहे थे। बंशीधर नगर झारखंड के थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा जिले भेज रहे दिया गया है तथा ट्रक मालिक को सेल फोन से सूचना दे दिया गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment