मिशन शक्ति कार्यकम में महिला शिक्षिकाओं,पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों समेत 75 महिलाए सम्मानित

By:

On: Saturday, August 21, 2021 2:21 PM

---Advertisement---

सोनभद्र : महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारंभ शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान मिशन शक्ति जागरुकता अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया

समारोह में वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्हें बताया कि महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ घटित होने वाले आपराधिक घटनाओं के लिए एक अभियान मिशन शक्ति अभियान का तृतीय चरण चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने एवं उनमें आत्मविश्वास की भावना पैदा कर उन्हें जागरूक करना है। समारोह में महिला शिक्षिकाओं, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों समेत 75 लोगों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गये। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति फेज तीन के तहत रक्षा उत्सव का आयोजन कर बच्चों और महिलाओं को हिसा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मिशन शक्ति पुरस्कार शिक्षा विभाग से 10, पुलिस विभाग से 10,पंचायती राज विभाग से 11, बाल विकास विभाग से 15,नगर पालिका परिषद की तीन महिला सदस्य व महिला कल्याण विभाग से 26 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

पूर्व मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल, राज्यसभा सांसद रामशकल, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, विधायक घोरावल अनिल मौर्या, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्यनारायण पटेल, सीडीओ अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीएसए हरिवंश कुमार, डीपीआरओ विशाल सिंह, वर्षा वर्मा, अमृता सिंह, नीलम सिंह, सरोजमा सिंह, संतु सरोज, नीतू यति सिंह, मेघा सोनकिया, किरन सिंह आदि मौजूद रहीं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment