संगम प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय पर महिलाओं ने तिरंगा फहराया

By:

On: Monday, August 16, 2021 1:56 PM

---Advertisement---

विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन।

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत संगम प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ सलखन के कार्यालय पर 75वां स्वतंत्रता दिवस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतत्रता दिवस मनाया
इस पावन पर्व पर कार्यालय के प्रांगण में महिलाओं ने सुशीला की अध्यक्षता में ध्वजा रोहण किया गया। जिसमें एन आर एन एम के सैकड़ों समुह के दीदीयो ने राष्ट्रगान के पश्चात मुख्य अतिथि मीनू चौबे व गणमान्य लोगों का समुह की महिलाओं ने स्वागत किया। इसके पश्चात महिलाओं के व्दारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
उक्त मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक मिशन रावर्टसंगज से विजय पाल,विजय पाठक महेश एवं संकुल बुक्कीपर रामचंद्र, पाण्डेय,अर्चना तिवारी,मंजू कुमारी, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment