अपडेट:खूनी खेल में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की व्यक्ति की ह्त्या,घर के सामने फेका शव

By:

On: Saturday, August 14, 2021 7:29 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में शनिवार की सुबह घर से 100 मीटर दूरी पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर में गोली मारकर हत्या के बाद शव को घर के पास लाकर फेंका गया था।
घटना की सूचना पाकर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस के अनुसार, सिंदुरिया गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय(45) का अपनी पत्नी से विवाद चलता था। दोनों अलग-अलग रहते थे। सुरेंद्र सिंदुरिया में सड़क किनारे ही मकान में रहता था। इसी मकान के एक हिस्से में कुछ छात्र किराए पर रहकर पढ़ाई करते हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार की देर शाम सुरेंद्र दो घंटे में लौटने की बात कह घर से निकला था
इसके बाद से उसका पता नहीं चला। सुबह घर से 100 मीटर दूर एक खेत में सुरेंद्र का शव पड़ा मिला। उसके सिर में नजदीक से गोली मारी गई थी, जिससे सिर के चिथड़े हो गए थे। सूचना पाकर चोपन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

कुछ देर बाद एसपी व अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसओ नवीन तिवारी के मुताबिक कहीं और एक हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment