बीजपुर: रिहंद परियोजना के अंदर संविदा पर काम करने वाला एक श्रमिक 10 अगस्त से गायब होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है तो सूचना पर बीजपुर पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद पुत्र जयश्री निवासी चपकी थाना बभनी हाल पता नेमना थाना बीजपुर उम्र लगभग 30 प्लांट में 10 अगस्त को डियूटी गया तब से वह अपने घर नही पहुँचा है। परिजनों ने इंतजार के बाद खोज बीन की लेकिन कहीं पता नही चला तो थकहार कर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा कर पुलिस से खोज करने की अपील की है। उधर परिजनों ने हेल्प लाइन नम्बर 9794030933, 9793668163, पर फोटो जारी कर पता लगाकर बताने वाले को उचित इनाम की घोषणा की है।
परियोजना में काम पर गया श्रमिक गायब,गुमसुदगी दर्ज
---Advertisement---

