यूरिया खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया विण्ढमगंज लैम्प्स पर प्रदर्शन

By:

On: Friday, August 13, 2021 6:44 AM

---Advertisement---

विण्ढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यूरिया खाद की किल्लते बढ़ गई है। सोनभद्र जिले के सहकारिता लैम्पस व क्रय विक्रय केन्द्रों पर यूरिया खाद नहीं है। जिससे किसानों की परेशानी दोगुनी बढ़ गई है। यूपी के एक अतिपिछड़े जिला जहाँ किसान यूरिया के लिए सहकारी समिति क्रय विक्रय केंद्रों के बाहर घंटों से लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। हफ्तों दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी किसानों को अपनी फसलों के लिए यूरिया नहीं मिल रही है। इस परिस्थितियों में भी परेशान किसान केन्द्र संचालकों से झगड़ा करने को मजबूर हो रहे हैं किसान धान की फसल को बचाने के लिए किसान प्राइवेट दुकानों से 100 रुपये तक ज्यादा मूल्य पर लेने को मजबूर हो रहे हैं। जिससे नाराज स सैकड़ो किसानों ने आज विंढमगंज लैम्पस पर प्रदर्शन किया

हरनाकछार गांव अजय कुमार यादव कि यूरिया खाद नही मिलने से समय पर खाद नहीं मिलने से धान की फसल की उत्पादन पर इसका असर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों को एक ओर खाद किल्लत की समस्या से जुझना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर मौसम की मार भी झेलनी पड़ रही है। यूरिया खाद ब्लेक किया जा रहा है किसान अरुण पासवान ने बताया कि पिछले कई दिनों से लैम्पस का चक्कर लगा रहे हैं। जबकि घंटो से लाइन लगाकर यूरिया का इंतज़ार कर रहे हैं।घीवहीँ गांव के किसान गौरीशंकर कुशवाहा ने बताया कि हमारे धान की सफल बीमा कराया। समय रहते उर्वरक नही मिलेगा हमारे फसल की उत्पादकता नही आएगी। जो हमारी उत्पादन में कमी आई उसकी मूल्यांकन कर क्षतिपूर्ति की जाए।
वही विंडम गंज लैंपस के सचिव दीप नारायण यादव ने बताया कि 200 खाद आया है और हजारों लोग लेने के लिए हैं ऐसे में हम कैसे वितरण करें समझ में नहीं आ रहा है ऊपर से खाद आ ही नहीं रहा है कि हम सभी लोगों को खाद दे सके प्रदर्शन करने वालों में चमन यादव ,बालमुकुंद यादव, राहुल सोनी ,अशोक यादव ,बाबू यादव, विनोद यादव, रामनाथ यादव, विनोद गुप्ता ,अशोक गुप्ता ,नंद लाल हलवाई ,राजू यादव ,सिरी ,बिगन ,मनोज, रामदेव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment