मगरमच्छ ने एक बकरी को मुंह में जकडा, बकरी की मौत

By:

On: Thursday, August 12, 2021 2:44 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल वन क्षेत्र के शिवद्वार बीट अंतर्गत महांव गांव मे गुरुवार को कुएं में मगरमच्छ मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को बेलन नदी में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार महांव ग्राम पंचायत के मनिकबर टोला निवासी नागेंद्र पाल का घर पहाड़ी के पास है और उसके घर के पास एक कुआं है। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे पहाड़ी के पास बकरियां व भेड़ें चर रही थीं।उसी दौरान एक विशालकाय मगरमच्छ पहाड़ी की तरफ से आया और एक बकरी को मुंह में जकड़ लिया।बकरियों भेड़ों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।इसी बीच मगरमच्छ बकरी को लेकर कुएं में घुस गया। वन विभाग को घटना की जानकारी मिली तो वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक संतोष कुमार व पप्पू की टीम मौके पर पहुंची।पम्पिंग सेट के जरिए कुएं से सारा पानी निकाला गया।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ व बकरी को कुएं से बाहर निकाला। मगरमच्छ को मझिगवां चौहान गांव में बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।वहीं बकरी की मौत हो गई।वन दारोगा राजन मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को प्रधान रिंकू सिंह ने सूचना दी। जिस पर टीम वहां पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। महांव गांव में कुएं में पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब 10 फीट है। मगरमच्छ को मझिगवां चौहान गांव में बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment