चोरी के 3 क्विटल 33 किग्रा खाद्य सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Thursday, August 12, 2021 2:33 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल पुलिस द्वारा चोरी किया गया 3 क्विटल 33 किग्रा खाद्य सामग्री (चावल व बाजरा) के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं में संलिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली घोरावल पुलिस द्वारा दो आरोपित अवनीश कुमार पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम पिपरवार थाना तथा प्रभु प्रसाद पुत्र राम सेवक निवासी पिपरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गल्ला मंडी घोरावल से चोरी गए 07 बोरियों में कुल 3 क्विटल 33 किग्रा खाद्य सामग्री (चावल व बाजरा) बरामद किया गया। तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे स्थानीय कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 69/2021 धारा-380,411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment