ओबरा। स्थानीय भलुआ टोला निवासी एक युवती की रविवार की देर रात सोते समय किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गयी। ओबरा कस्बा चौकी इंचार्ज राकेश राय ने बताया कि मृतका 18 वर्षीय पूजा पुत्री अशोक कुमार यादव, निवासी भलुआ टोला कर्बला रोड रविवार की रात घर मे सोयी हुई थी। लगभग 12 बजे युवती को कोई जहरीला जंतु काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों की सहमति पर शव का पंचनामा कर सौंप दिया गया
जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत
---Advertisement---

