(विनय सिंह चंदेल)
रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी गांव में सोमवार को सुबह करीब 11 बजे छत से गिरकर प्रमिला देवी (60) पत्नी रामसूचित जायसवाल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रमिला प्रमिला देवी अपने मकान के छत पर सुबह 11 बजे किसी कार्य के लिए चढ़ी थीबारिश के कारण छत पर फिसलन था। इस नाते प्रमिला देवी का पैर फिसल गया और वो छत से करीब 25 फिट नीचे गिर गई। नीचे पक्का फर्श पर गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिवार के सदस्य आनन-फानन में उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए। वहां इलाज के दौरान प्रमिला देवी की मौत हो गई। घटना से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में रायपुर थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है।

