पंचमुखी महादेव मंदिर भंडारे में सैकड़ों दर्शनार्थियों ने किया प्रसाद ग्रहण

By:

On: Monday, August 9, 2021 1:15 PM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)

सोनभद्र। सावन के प्रत्येक सोमवार को पंचमुखी महादेव मंदिर रौप पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।इसी क्रम में सावन के तीसरे सोमवार को ओम साई ग्रुप प्रबंधक आशीष सिंह चंदेल की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया था। जिसमें मंदिर दर्शन करने आये श्रद्धालुओ व दर्शनार्थियों को ग्रुप के सदस्यों ने विधिवत प्रसाद ग्रहण कराया। इसी क्रम में आज जिले के ऐतिहासिक पंचमुखी महादेव जी के प्रांगण में सावन के पवित्र माह में दर्शनार्थियों व आम जनमानस के लिए विशाल भण्डारा कराया। ग्रुप के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण राजू केशरी, अनिल सिंह मनोज सिंह, नीरज सिंह,राज ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख मधुसूदन सिंह,व कमलाकांत पांडेय, बलदेव सिंह सूर्यप्रताप सिंह आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment