सरकार बनते ही फर्जी मुकदमे वापस होगें-अविनाश कुशवाहा

By:

On: Saturday, August 7, 2021 12:13 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। राजनैतिक विद्वेष के चलते दर्ज किए जा रहे मुकदमे सरकार की विफलता का परिचायक है। कार्यकर्ता हताश न हो सरकार बनते ही फर्जी मुकदमें वापस होगे और इस फर्जी मुकदमें के जिम्मेदारो के खिलाफ भी कार्रवायी की जायेगी।  उपरोक्त बाते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने नगवाॅ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भ्रमण के दौरान कही। श्री कुशवाहा ने कहा कि नगवाॅ का माहौल बुरी तरह से खराब करने का प्रयास सत्ता पक्ष के इशारे पर किया जा रहा है। पुलिस के आतंक से लोग घरो से पलायन करने को मजबूर है किसानी कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होने कार्यकर्ताओ को हिम्मत व धैर्य से काम लेने की अपील की। इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ‘ठाकरे’, रमेश यादव ‘जलपुरूष’ राजमनी यादव,विग्गन भारतीय, लवकुश पाठक, लक्ष्मण चन्द्रवंशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment