कांग्रेसियों ने डॉक्टर की तैनाती के लिए डी एम को लिखा पत्र

By:

On: Friday, August 6, 2021 9:17 AM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। कोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन होने पर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन तैयार होने के बावजूद उसे शुरू करने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई वहीं इसे जल्द शुरू करने व डॉक्टर की तैनाती करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव विनय कांत चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और जिलाधिकारी को पत्र लिखा साथ ही उन्होंने चेतावनी दी की अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो ग्यारह अगस्त को धरना प्रदर्शन किया जायेगा।जिला महासचिव ने कहा कि लगभग एक लाख आबादी वाले क्षेत्र का इकलौता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद भी पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन चल रहा है जबकि थाना दिवस व पिपरखाड़ विद्यालय पर आए जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती की मांग की थी जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्यचिकित्सा अधिकारी से उक्त केंद्र पर डॉक्टर तैनात का निर्देश भी दिये थे लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के वावजूद भी अभी तक कोई डॉक्टर की तैनाती नही हुई जिससे गरीब आदिवासी मजबूर होकर निजी चिकित्सक के यहाँ अपना ईलाज करा रहे है और मजबूरी में मेहनत की कमाई गवाँ रहे है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment