युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By:

On: Friday, August 6, 2021 1:33 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में एक युवक ने अपनी कोटे की दुकान के पीछे स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस की जांच में घर में विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है।

पेढ़ गांव निवासी मारकंड मौर्य की हरैया पहाड़ी के पास किराना की दुकान है। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। इसलिए वह इन दिनों अपनी दुकान पर नहीं जा रहे थे। उनकी जगह उनके चार पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र 20 वर्षीय मनोज दुकान खोलता था। पूछताछ में पुलिस को उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे मनोज दुकान खोलने के लिए गया। दोपहर में खाना खाने घर नहीं आया। शाम को भी जब वह घर नहीं आया तो घर में लोगों को चिंता होने लगी। इस पर वह गांव के कुछ लोगों के साथ दुकान पर पहुंचे तो देखा दुकान तो खुली है। लेकिन, मनोज वहां नहीं है। इस पर वह दुकान के पीछे वाले में कमरे में उसे देखने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो किसी तरह उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर देखा तो मनोज कमरे में बड़ेर में रस्सी के सहारे फंदा लगा कर लटका हुआ है। आनन-फानन में उसे उतार कर घोराव सीएचसी ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने मनोज के शव को पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के अनुसार घर में कोई विवाद चल रहा था। जिसके कारण मनोज तनाव में था। आशंका है कि इसी कारण उसने आत्महत्या कर लिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment