दुद्धी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का हुआ शुभारंभ

By:

On: Thursday, August 5, 2021 2:34 PM

---Advertisement---

(रवि सिंह/सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो के द्बारा कोटेदार दशरथ कुमार के राशन दुकान पर हुआ |इस कार्यक्रम में जिला पुर्ति विभाग के द्बारा अन्न वितरण के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए कोटे की दुकान पर सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी |सरकार के द्बारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक राशन की दुकान पर एक एक नोडल अफसर की तैनाती की गई है जिनके देखरेख में प्रत्येक लाभार्थी को पांच किलोग्राम प्रति युनिट की दर से राशन का वितरण किया गया | कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने उपस्थित लोगों से सरकार के द्बारा लागू योजनाओं के बारे में विस्तार पुर्वक बताया | इस मौके पर उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने आये हुए लोगों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाया जायेगा |इस दौरान चेयरमैन दुद्धी राजकुमार अग्रहरि, बिपिन बिहारी, सुरेन्द्र अग्रहरि, संजू तिवारी, कमलेश सिंह कमल, कोटेदार दशरथ कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment