*जनेश्वर मिश्र के जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा।*

By:

On: Thursday, August 5, 2021 7:50 AM

---Advertisement---

-साइकिल यात्रा के माध्यम से महंगाई,भष्ट्राचार,बेरोजगारी, पुलिसिया उत्पीड़न आदि के खिलाफ जनजागरण किया।

सलखन,सोनभद्र।गुरूवार के दिन समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं छोटे लोहिया स्व:जनेश्वर मिश्र के जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर समाजवादी पार्टी के ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव के अगुवाई में मारकुंडी के करगरा मोड से साइकिल यात्रा निकाली गयी,साइकिल यात्रा को हरी झंडी वरिष्ठ समाजवादी नेता रामाश्रय भारती ने दिखाकर कर रवाना किया। साइकिल यात्रा में वक्ताओं ने कहा की प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते आम जनमानस बुरी तरह से परेशान है।केंन्द्र व प्रदेश सरकार के नीतियों से खाद्य पदार्थों के दाम दुगना से लेकर तीन गुना बढें है, पेट्रोल डीजल रसाई गैस के दाम लगातार आसमान छू रहें हैं जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग कंगाल हो रहें है,वर्तमान सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है भाजपा सरकार झूठे वादों कर केंन्द्र व प्रदेश के सत्ता में आसिन हुयीं है।और जनता से झूठे वादे कर हवा मे हवाई महल बना रही है।भाजपा सरकार-संविधान के मूल उद्देश्य को नष्ट करने पर अमादा है जिससे समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है।साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गौड़,युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव”उर्फ” नेता यादव, निवर्तमान जिला सचिव लालब्रत यादव,जिला सचिव युवजन सभा मो0 काजिम खान,ओबरा विधानसभा सचिव कृष्ण मुरारी मौर्य,संदीप अग्रहरी,धीरेन्द्र यादव,अफसार अहमद,संतोष यादव,अभिनेष यादव,भीम यादव,सुंदर यादव, मनोज सिंह,जग्गा यादव,पंकज पटेल,अमरनाथ यादव,आदि लोग मौजूद रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment