सोनभद्र:म्योरपुर थाना अंतर्गत खेतारी में बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना सुबह की बताई जा रही है, युवक घर के लिए समान लेकर घर की ओर जा रहा था तभी
ट्रक के सीधे चपेट में आने से बाइक समेत गिर पड़ा और ट्रक कुचलते हुए नीचे क्यारी में पलट गई, मौके पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली रोते बिलखते दौड़ पड़े। दुर्घटना इतना खौफनाक था कि लोग सहमे हुए है।युवक का नाम अरविंद कुमार पुत्र जयसिंह उम्र १८ वर्ष निवासी खेतारी (जामपानी) बताया गया।
वही इस दुर्घटना से मर्माहत ग्रामीणों में बालू लदे ट्रको के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय जन ने थाना पर सूचना दे दी है।
ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला,मौत
---Advertisement---

