विंढमगंज/सोनभद्र।महामारी कोरोना काल में डेढ़ वर्षों के बाद रेलवे बोर्ड ने गोमो स्टेशन से चोपन स्टेशन के बीच गोमो-चोपन ट्रेन का परिचायक 1 अगस्त रविवार से आरंभ कर दिया हैं रविवार को अप ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटा लेट महुअरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एक अगस्त से गढ़वा रोड -चोपन रेलखंड पर सवारी गाड़ी के परिचालन की सूचना पर कई यात्री भी स्टेशन पहुंच चुके थे। उक्त ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन किया जाना है।
22 मार्च 2020 से गढ़वा -रोड़ चोपन रेलखंड पर सवारी ट्रेन का परिचालन नही होने से जरुरमंद यात्रीयों को काफी परेशानी झेलना पड़ा था। लगभग 18 महीने बाद परिचालन होने के बाद यात्रा के लिए पहुचे लोगों में हर्ष देखा गया।
उदय कुमार शर्मा निवासी महुली ने कहा कि रेलगाडी बंद रहने से लोगों को कई समस्याओं को झेलना पड़ा अब परिचालन आरंभ होने से लोगों को यात्रा में राहत मिलेगा । अरुण कुमार ने कहा ट्रेन का परिचालन लोगों को राहत जरुर दिया है परंतु बढ़े हुए किराया पर सरकार को विचार करना चाहिए ।

