विद्युत सब स्टेशन कोटा में लगा आग, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला

By:

On: Sunday, August 1, 2021 11:47 AM

---Advertisement---

(उमेश सागर संवाददाता)सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा बस्ती स्थित विधुत उप केन्द्र खड़िया सबस्टेशन मे आग लगने से करोडो की क्षति होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर दमकल गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास जारी है।

सूत्रों की माने तो नवागत जेई की लापरवाही का खामियाजा विधुत उप केन्द्र खड़िया सबस्टेशन को भुगतना पड़ा है। पिछले 2 दिनों से 33 केवी लाइन में दिक्कत आने के कारण क्षेत्रवासियों को बिन बिजली गुजारना पड़ रहा है और लापरवाही का आलम यह है कि एक दुविधा दूर होती है तो दूसरी कुछ ही घंटे में विकराल रूप ले लेती है। आम जनमानस अंधेरे में रात गुजारने को विवश है।

खबर की पुष्टि के लिए विद्युत विभाग के आला अधिकारी शुभेंदु शाह को फोन किया गया, जिसमें जानकारी प्राप्त हुई की खड़िया सब स्टेशन में आग लगी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment