सोनभद्र:भारतीय विकास सोनाँचल उत्थान समिति के प्रशिक्षण केंद्र आनंद कटरा, राबर्टसगंज पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत टूल किट व प्रमाण पत्र वितरण कराया गया l
इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री भूपेश चौबे जी एवं विशिष्ट अतिथि व्यापार मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष श्री रमेश जायसवाल जी ,बी जे पी के नगर अध्यक्ष श्री बलराम सोनी जी एवं जिला उद्योग केंद्र विभाग के उपायुक्त उद्योग श्री राजधानी प्रसाद गौतम जी उपस्थित रहे l
कार्यक्रम में माननीय विधायक जी ने सभी नाई, लोहार, दर्जी, राजमिस्त्री व हलुवाई का कार्य करने वाले चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट देकर सम्मानित किया l
माननीय विधायक श्री भूपेश चौबे जी ने उपस्तिथित विश्वकर्मा समाज के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को सजाने-संवारने का महत्वपूर्ण कार्य करने वाले सभी कामगारों के उज्वल भविष्य के लिए यह सरकार दृढ़ संकल्पित है, एवं सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया l
इस कार्यक्रम में बी जे पी के जिला मंत्री श्री शंभू नारायण सिंह जी, विनोद पटेल जी, संस्थान के आनंद प्रकाश गुप्ता जी, महेश मिश्र जी, एवं विभागके एम श्री केशव यादव जी ,चंद्र प्रकाश जी, अशोक जी, व सभी प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी उपस्थित रहे l

