सर्प काटने से बालक की मौत

By:

On: Tuesday, July 27, 2021 1:57 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र|कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में आज सुबह सर्प काटने से एक बालक की मौत हो गई ,जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।बताया जाता है कि 13 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता सुबह अपने घर के आंगन में ब्रश करने जा रहा था कि उसी दौरान आंगन में सर्प ने डस लिया आनन-फानन में परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया उसी दौरान बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव के प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने कोतवाली पुलिस को दे दी है| पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment