(सेराजुल हुदा) अमवार/सोनभद्र |पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी बल के साथ अमवार चौकी क्षेत्रान्तर्गत छत्तीसगढ़ से सटे नाचनटाड़ के जंगल तथा दूरस्थ क्षेत्रों में आपरेशन नक्सल के तहत सघन काम्बिंग की | इस दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर मौजूद रहे | पुलिस अधीक्षक ने नाचनटाड़ गाँव में काम्बिंग के दौरान लोगों से वार्ता कर उनके समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी ली |तथा गाँव वालों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन आपके साथ है आप लोग किसी के बहकावे में न आये और भयमुक्त होकर रहे | पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने काम्बिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी व प्रभारी निरीक्षक दुद्धी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया कि आप लोग सीमावर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस से समन्वय बनाकर नियमित रूप से पेट्रोलिंग अभियान जारी रखे ताकि क्षेत्र में कोई भी अनहोनी घटना न घटे और अमन चैन बना रहे |
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान
---Advertisement---

