चिल्काडांड ग्राम पंचायत मे 120 ग्रामीणो को कोवैक्सीन का कोरोना टीका लगा

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर के चिल्काडांड के ग्राम पंचायत भवन परिसर मे आज मंगलवार को सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु जिले से आई टीम के सहयोग से चिल्काडांड ग्राम पंचायत के 120 ग्रामीणो को कोरोना टीकाकरण की कोवैक्सीन वैक्सीन लगाई गई। सोनभद्र जनपद में भी कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर स्तर से टीकाकरण अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है जिसके क्रम में मंगलवार को चिल्काडांड ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हीरालाल भारती के सहयोग से 120 ग्रामीणो को कोरोना टीकाकरण का कोवैक्सीन वैक्सीन लगाया गया। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण कोरोना टीकाकरण लगवाने के लिए पहुचे लेकिन सीमित संख्या मे वैक्सीन होने से कुछ लोगों को अगले दिन वैक्सीन लगवाने के लिए समझाकर वापस भेज दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हीरालाल भारती.बीडीसी रंजीत कुशवाहा ग्राम पंचायत सदस्य. जयप्रकाश व प्रधानप्रतिनिध के साथ आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment