112 पात्र दिव्यांगों में 228 उपकरण किया गया वितरण

By:

On: Monday, July 26, 2021 1:19 PM

---Advertisement---

सोनभद्र : सदर ब्लाक परिसर में सोमवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किया गया। इस दौरान 112 पात्र दिव्यांगों में 228 उपकरण का वितरण किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋतुराज सिंह ने बताया कि 112 दिव्यांगजनो में कुल 35 ट्राई साइकिल, सात व्हील चेयर,78 बैसाखी, 66 कान की मशीन,11 छड़ी, सात रोलेटर, एक लेप्रोसी किट, तीन स्र्माट केन, 19 कृत्रिम अंग आदि दिए गए। उन्होंने बताया कि ब्लाक में कुल चार लाख 86 हजार के उपकरण का वितरण दिव्यांग जनों को किया गया है।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। कहा कि जरूरतमंदों को सरकार उनके आवश्यकता के अनुसार हर संभव मदद पहुंचा रही है। कोरोना संकट में जिस तरह प्रदेश सरकार ने आमजन की मदद की है वह दशकों तक याद रखा जाएगा। गरीबों को मुफ्त राशन, आवास की सुविधा भी दी जा रही है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, ध्रुवकांत द्विवेदी, दीपक, विनीत पांडेय, अनमोल, श्यामल कुमार गांगुली, बलराम तिवारी, विनय,मो. तलहा आदि रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment