:-रावटसगंज नगर के धर्मशाला चौक पर आम जनमानस को ट्राफिक के नियमों की दी गई जानकारी
:-विना मार्क्स तीन सवारी घूम रहे 48 वाहनों का किया गया चालान
सोनभद्र। रावटसगंज नगर स्थित धर्मशाला चौक पर रविवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के दिशा निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए किया गया चेकिंग अभियान बिना मार्क्स तीन सवारी घूम रहे 48 वाहनों का हुआ चालान सर्जनों को दिए गए वार्निंग
यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बीते 22 जुलाई से 28 जुलाई तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चेकिंग अभियान सहित जागरूकता गोष्टी को लेकर रविवार को धर्मशाला चौक स्थित आम जनमानस को ट्राफिक के नियमों को लेकर जागरूक किया गया वहीं विना मां तीन सवारी घूम रहे 48 लोगों का चालान करते हुए दर्जनों वाहनों को हिदायत दी गई श्री सिंह ने बताया कि नगर में अनावश्यक बड़े वाहन खड़े कर जाम जैसे हालात उत्पन्न करने वाले लोगों को सोमवार से अभियान चलाकर हिदायत दी जाएगी अनावश्यक इधर-उधर
वाहन खड़े करके घंटों घूमने वालों के वाहनों का चालान भी किया जाएगा वहीं निर्धारित स्थलों व फ्लाईओवर के नीचे वाहन खड़े करके ही मार्केट में जाएं वह भीड़ भाड़ ना लगाएं कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर यात्रा में धीरे चलें व सुरक्षित चलें हेलमेट लेकर चलें तीन सवारी ना चले वाहन से चलते समय मोबाइल से वार्ता ना करें फोर व्हीलर वाहन स्वामी सीट बेल्ट के साथ चलें वाहन के सभी कागजात को पूर्ण कराकर साथ लेते चले जिससे कि कहीं भी चेकिंग अभियान के दौरान अनावश्यक उनका जुर्माना या अर्थदंड ना लगाया जा सके इसी दौरान चेकिंग पॉइंट धर्मशाला, चंडी होटल तिराहा, चुर्क मोड़ , महिला थाना, शीतला चौक, स्वर्ण जयंती चौक सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया टीम में सत्येंद्र बहादुर सिंह,टी पी चंद्रमा यादव, सुनील यादव, श्याम सुंदर, सुजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

