कलयुगी बहू ने लाठी-डंडे से पिटकर ससुर पर किया हमला,रेफर

By:

On: Sunday, July 25, 2021 12:58 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव में पारिवारिक विवाद में एक बहू ने लाठी-डंडे से ससुर को पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी वैनी ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव में रविवार को दोपहर एक बजे मोहम्मद अली (80) और उनकी बहू मेें विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बहू ने लाठी-डंडे से ससुर को पीटना शुरू कर दिया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गई जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय का कहना है कि घायल के परिवार के एक सदस्य की तरफ पर आरोपी बहू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment