अनपरा-सोनभद्र उमेश कुमार सिंह वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग समीप तेल टैंकर व ट्रेलर में जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे मे दोनों चालक व परिचालक बुरी तरह घायल हो गये जबकि टैंकर में दो लोग सवार घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सयुक्त अस्पताल डिबुलगंज अनपरा पहुंचाया, चिकित्सक ने चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय लोढ़ी रेफर कर दिया है।
*ये हे पूरा मामला:- हादसा वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग बैरपान धनखड़ मोड़ के पास हुआ। दरअसल, एक तेल टैंकर मुगलसराय की तरफ से शक्तिनगर को जा रहा था, जबकि ट्रेलर रेणुकूट की तरफ जा रहा था। इस बीच अचानक आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेल टैंकर व ट्रेलर के परखचे उड़ गए और दोनों चालक व परिचालक बुरी तरह से घायल हो गये।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद भीषण जाम लग गया और ट्रकों की लंबी कतारें लग गई। उधर, डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायलो को जिला अस्पताल भेजा पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक का नाम अभी पता नहीं चल सका है। गाड़ी के कागजों के आधार पर परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है।

