एनटीपीसी द्वारा विस्थापित गांव परसवार राजा के ग्रामीण कूडादान न होने से पूल व चैनल मे फेकते है कचडा

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर द्वारा पुनर्वासित गांव परसवार राजा में कूडा फेकने के लिए कूडादान न होने के कारण ग्रामीण कचडे को अपने घरो व आस पास ही फेकने को मजबूर है जिस कारण ग्रामीण वायरल संक्रमण फैलने से होने वाली बिमारियों की चपेट मे आ रहे है जिनमे ज्यादातर सर्दी खांसी टायफाइड बुखार जैसी बिमारी शामिल है । कूडादान न होने की समस्या आज की नहीं है यह पूनर्वासित होने से ही चली आ रही है जिसका समाधान न तो एनटीपीसी ने किया और न ही पूर्व मे ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानो ने भी नहीं किया जो चुनाव के दौरान बडी बडी बाते करते है कूडादान न होने से इधर उधर कचडे का अंबार लगा रहता है कचडा फेकने की मुख्य जगह इस समय खडिया व परसवार राजा गांव को जोडने वाले पूल व चैनल मे दोनो गांव के ग्रामीण कचडा फेकते है जिससे पूल पार करते समय सडंध की बदबू आती है। परसवार राजा गांव के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि व कांग्रेस पार्टी के शोसल मीडिया प्रदेश सचिव शफाकत हुसैन अंसारी ने मीडिया के माध्यम से एनटीपीसी शक्तिनगर द्वारा विस्थापित पूनर्वास गांव होने के नाते ग्राम पंचायत के हर वार्ड मे कचडा फेकने के लिए कूडादान बनवाये जाने की मांग की है जिससे ग्रामीण कचडे को सही जगह फेक सके और संक्रमण वायरल संक्रमण से बच सके उन्होंने बताया की एनटीपीसी ने जबसे गांव को पूनर्वासित किया है गांव में विकास के नाम पर सिर्फ दिखावे के काम हुए है जो सुविधाएं दी गई है वह भी ठप पडी हुई है गांव मे कचडे फेकने के लिए कूडेदान तक नहीं है और एनटीपीसी स्वच्छता पखवाडे का आयोजन कर वाहवाही लुटता है जबकि गांव में जगह जगह झाडियों का अंबार लगा हुआ है जिससे बरसात के मौसम मे विषैले जीव जंतुओं के काटने का खतरा बढ रहा है प्रधान द्वारा कार्यभार संभालते ही माहभर पूर्व ही नालियों की सफाई कराई गई लेकिन बरसात होने से फिर से झाडियां जमने लगी एनटीपीसी जिस तरह से अपने आवासीय परिसर का रख रखाव करता है उसी तरह ग्राम पंचायत की देखभाल क्यों नहीं करता गांव मे जो काम हुए है वो ढाक के तीन पात वाले है गांव एनटीपीसी द्वारा विस्थापन का दंश झेल रहा है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से निवेदन किया है की गांव मे जल्द से जल्द कूडादान बनवाया जाये जिससे ग्रामीणो को इधर उधर कचडा न फेकना पडे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment