सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रामेश्वर प्रसाद तिवारी व सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल ने मारी बाजी

By:

On: Saturday, July 24, 2021 11:39 AM

---Advertisement---

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 102 मतदाताओं के सापेक्ष अभूतपूर्व 97 अधिवक्ता मतदाताओं ने दीया अपना मत

एक मत अवैध घोषित किया गया।

कांटे की टक्कर में रामेश्वर प्रसाद तिवारी १ मत से जीत हासिल कर अध्यक्ष बने

दुद्धी(रवि सिंह/सेराजुल हुदा)सोनभद्र:सिविल बार एसोसिएशन निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज अध्यक्ष पद हेतु रामेश्वर प्रसाद तिवारी, शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट,व प्रभु सिंह एडवोकेट के बीच महा मुकाबला रहा, साथ ही सचिव पद के लिए महेंद्र जायसवाल एडवोकेट व ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा इसके बीच अध्यक्ष पद पर रामेश्वर प्रसाद तिवारी एडवोकेट 43 मत पाकर विजयी घोषित किए गए, जबकि प्रतिद्वंदी प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट को 42 मत मिला l शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट को 11 मत प्राप्त हुए, सचिव पद पर महेंद्र कुमार जयसवाल 60 मत पाकर विजयी घोषित हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट को 37 मत मिले इल्डर कमेटी के तत्वाधान में व स्थानीय कोतवाली के एसएसआई गोपाल कृष्ण राय साहित्य अन्य पुलिसकर्मी व पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 नियमों का कडाई से पालन कराते हुए शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ l जीत के बाद अधिवक्ता बंधुओं नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को माला पहनाकर स्वागत करते हुए जीत की बधाई दी एवं सभी के बीच मिठाइयां बांटी गई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और सभी ने अध्यक्ष सचिव व अन्य पदों के निर्वाचित अधिवक्ता बंधुओं को बधाई व शुभकामना दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment