घोरावल(पी डी)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव में चकरोड की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बर्दिया गांव निवासी घायल सुखलाल पुत्र भगेलु ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात गांव के राजदेव, पुष्पा समेत चार लोगों ने मिलकर उससे चकरोड की जमीन कब्जा को लेकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल सुखलाल का मेडिकल परीक्षण तथा उपचार घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। इस सम्बंध में सुखलाल की तहरीर पर मारपीट करने के आरोप में उक्त चारों पर संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चकरोड की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,एक घायल
---Advertisement---

