विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

By:

On: Saturday, July 24, 2021 2:12 AM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)

वैनी:पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव में शुक्रवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।पन्नूगंज पुलिस के मुताबिक अरविद कुमार 22 वर्ष पुत्र राजेश भारती निवासी बभनियांव ने शुक्रवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के लोग उसे लेकर पीएचसी चतरा पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment